फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025: बालटाल में पहला यात्री निवास तैयार, 800 श्रद्धालु ठहर सकेंगे, एलजी सिन्हा ने किया उद्घाटन

Sat, 05 Jul 2025 01:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

बालटाल में अमरनाथ यात्रियों के लिए 800 श्रद्धालुओं की क्षमता वाला पहला स्थायी यात्री निवास तैयार हुआ, जिसका उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। 
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालटाल में पहला यात्री निवास का उद्घाटन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल रूट से जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पहला यात्री निवास तैयार हो गया है। इसमें 800 तीर्थयात्रियों के ठहहने की व्यवस्था है। यात्री निवास के परिसर में ही पंजीकरण केंद्र के साथ ही सुरक्षा ब्लॉक भी बनाया गया है। शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसका उद्घाटन किया। एलजी ने कहा कि सुरक्षित और पर्याप्त आवास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन

गांदरबल के बालटाल में अब तक टेंटों में ठहरते थे श्रद्धालु, अब 800 श्रद्धालुओं के लिए पक्की व्यवस्था तैयार
गांदरबल जिले के बालटाल में अब तक टेंट में ही यात्री निवास की व्यवस्था रही है। यहां इतनी बड़ी क्षमता वाला भी यह पहला यात्री निवास है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के यात्री निवास परिसर को तैयार करने में ओएनजीसी ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सहयोग किया है।

उपराज्यपाल ने 240 करोड़ रुपये के सीएसआर फंड से सिद्धड़ा जम्मू, बालटाल, नुनवान और बिजबिहाड़ा में यात्री निवास बनाने के लिए ओएनजीसी का धन्यवाद दिया। एलजी ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि सिद्धड़ा, नुनवान चरण-एक और बिजबिहाड़ा में यात्री निवास का काम चल रहा है। नुनवान में यात्री निवास इस साल अक्तूबर से पहले पूरा होने की उम्मीद है। 

अमरनाथ यात्रा ट्रैक हुआ और अधिक सुरक्षित
ट्रैक हुआ चौड़ा और अगले साल चंदनवाड़ी तक बिजलीएलजी ने बताया कि ट्रैक को चौड़ा करने और सुरक्षा रेलिंग लगाने से तीर्थयात्रियों की सुरक्षित और परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित हुई है। आज ट्रैक ग्रिड पावर से रोशन हैं और इससे तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिली है और सप्ताह में सात दिन 24 घंटे निगरानी भी संभव हुई है। उन्होंने कहा कि अगले साल तक पंचतरणी से चंदनवाड़ी तक ग्रिड पावर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो जाएगी।

20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुकेएलजी मनोज सिन्हा ने कहा, अब तक 20,000 से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पूरे जम्मू-कश्मीर में उत्सव जैसा माहौल है। बाबा के भक्त देश के विभिन्न कोनों से यहां आ रहे हैं और जम्मू-कश्मीर के लोग उनका खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने यात्रियों के लिए सुविधाओं में खूब सुधार किया है।
विज्ञापन

एलजी ने कहा- जल्दी आने वालों को लौटाया नहीं जाएगा, लेकिन करनी होगी प्रतीक्षा
समय से पहले पहुंच गए हैं तो करें इंतजार, पहले पंजीकरण कराने वालों को प्राथमिकताएलजी ने कहा कि कुछ यात्री, जिन्होंने आगे की तिथियों के लिए पंजीकरण कराया है, वे समय से पहले यहां पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, किसी को भी जाने के लिए नहीं कहा जाएगा, लेकिन उन्हें इंतजार करना होगा क्योंकि प्राथमिकता उन लोगों को दी जाएगी जिन्होंने चार या पांच जुलाई को पंजीकरण कराया है।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें