श्रीनगर के टीआरसी चौक से लाल चौक तक तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस दौरान अभाविप की कश्मीर संभाग इकाई ने भारत माता की जय के जयघोष लगाते हुए रैली निकाली। वहीं, इस बार 1990 के बाद श्रीनगर में कई दुकानें भी खुली नजर आईं।
74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने गुरुवार को श्रीनगर के टीआरसी चौक से लाल चौक तक तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस दौरान अभाविप की कश्मीर संभाग इकाई ने भारत माता की जय के जयघोष लगाते हुए रैली निकाली। वहीं, इस बार 1990 के बाद श्रीनगर में कई दुकानें भी खुली नजर आईं।
विज्ञापन
वहीं, जम्मू शहर के एमए स्टेडियम में 74 वें गणतंत्र के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही देश को आजाद कराने और इसकी रक्षा के लिए अपनी सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीर शहीदों को याद किया। वहीं, एलजी मनोज सिन्हा ने पुलिस मेमोरियल पर माल्यार्पण कर जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।
उन्होंने कहा कि मैं लोगों, जम्मू कश्मीर पुलिस के कर्मियों, सशस्त्र बलों, सीएपीएफ को विशेष बधाई देता हूं। 1950 में आज ही के दिन संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों को अपनाकर हमारे देश के न्याय, भाईचारे और समानता पर आधारित समाज बनाने की यात्रा पर निकले थे। उपराज्यपाल ने कहा कि सात दशक लंबी विकास यात्रा हमारी समावेशी विचारधारा, राष्ट्रीय एकता, कड़ी मेहनत और गतिशीलता का एक जीवंत उदाहरण है