फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह: लद्दाख यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, आठ में से पांच सीटें जीतकर लहराया परचम

Tue, 03 Nov 2026 05:10 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लद्दाख यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की। दावा नामग्याल अध्यक्ष समेत पांच उम्मीदवारों ने अलग-अलग पदों पर जीत हासिल कर छात्र संघ में संगठन का दबदबा कायम किया।
विज्ञापन
एबीवीपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनिवर्सिटी ऑफ लद्दाख के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ में से पांच सीटों पर जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चुनाव में दावा नामग्याल को छात्र संघ का अध्यक्ष, त्सेरिंग यांगडोल को उपाध्यक्ष, स्टैनजिन रिगजोल को महासचिव, रबस्किट डोलमा को संयुक्त सचिव और तेनजिन त्सेवांग को खेल सचिव चुना गया है।

एबीवीपी के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सचिव सन्नक श्रीवत्स ने इस जीत को छात्रों के संगठन के प्रति भरोसे का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पांच सीटों पर मिली जीत से साफ है कि युवा पीढ़ी छात्र हितों, शैक्षणिक विकास और बेहतर नेतृत्व के लिए एबीवीपी के साथ खड़ी है।

वहीं, एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य दोरजे नामग्याल ने भी इस जीत पर खुशी जताते हुए नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि छात्रों के अधिकारों, समस्याओं और शैक्षणिक हितों के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।

एबीवीपी ने कहा कि संगठन आगे भी विश्वविद्यालय में छात्र नेतृत्व को मजबूत करने, परिसर से जुड़ी समस्याओं को उठाने और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए काम करता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें