फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर संदिग्ध सूटकेस मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

Wed, 18 Feb 2026 10:47 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक संदिग्ध वस्तु मिली है। 
विज्ञापन
संदिग्ध सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंजीवेरा पईन (रिंग रोड के पास) एक संदिग्ध सूटकेस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने तुरंत सड़क पर यातायात रोक दिया।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध वस्तु दिखने की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए। मौके पर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा।

बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध वस्तु की गहन जांच की। जांच के बाद उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वस्तु को निष्क्रिय किए जाने के बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें