श्रीनगर के छत्ताबल में घर जलने के बाद रोती महिला।
- फोटो : बासित जरगर
आग से बेघर हुए लोग सड़कों पर जले सामान के साथ बैठे बेजार दिखाई दिए। उनका आशियाना जलने का दुख उनके बहते आंसुओं के साथ नजर आ रहा था। अधिकारियों ने बताया कि वीरवार सुबह 6:31 बजे स्टेट फायर कंट्रोल रूम बटमालू को आग लगने की सूचना मिली। एक मिनट के अंदर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज सफाकदल से पहली दमकल भेजी गई। इलाके की भीड़भाड़ वाली स्थिति को देखते हुए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज मुख्यालय, सैयद हमीद पोरा, महाराज गंज और बाबडेम्ब से अतिरिक्त दमकलें तुरंत मौके पर भेजी गईं।
हादसे के बाद जला सामान
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शुरू में 3-4 घर आग की लपटों में घिरे हुए हैं। 2-3 एलपीजी गैस सिलिंडर फटने के बाद स्थिति और खराब हो गई। इससे आग तेजी से आसपास की इमारतों में फैल गई जो एक-दूसरे से जुड़ी हुई थीं। कुल मिलाकर इस घटना में करीब 10 घर जलकर राख हो गए। मामले की जांच की जा रही है।
श्रीनगर के छत्ताबल में घर जलने के बाद रोती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
'बिजली उपकरणों को बिना निगरानी न छोड़ें', एडीजीपी
फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग के एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि बिजली के उपकरणों को बिना निगरानी के न छोड़ें।
हादसे के बाद जला सामान
- फोटो : अमर उजाला
जला सामान समेटते नजर आए पीड़ित, आंखों में थे आंसू
आग से घर जलने के बाद लोग अपना जला सामान समेटते नजर आए। कोई काले पड़े बर्तन एक तरफ रख रहा था तो कोई जले हुए कपड़े और जूते उठा रहा था। जले घर के बाहर सामान के साथ बैठी महिलाओं की आंखाें में आंसू थे। उनका कहना था कि जिस आशियाने को जिंदगीभर चुन-चुन कर बनाया वह कुछ लम्हों में तबाह हो गया।
शेख मोहल्ला के घर में लगी आग बुझाने के बाद इमारत।
- फोटो : अग्निशमन विभाग
शेख मोहल्ला में घर में लगी आग
मखदूम साहिब स्थित शेख मोहल्ला में वीरवार को एक घर में आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग के के अनुसार माैके पर दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं।