फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करें मोदी : करा

Fri, 23 May 2014 05:32 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला को पराजित करने वाले पीडीपी के नव निर्वाचित सांसद हामिद करा ने कश्मीर की जनता की आवाज संसद में उठाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने केंद्र की कुछ स्कीमों के राज्य में फ्लाप होने के कारणों पर केंद्र में बनने वाली नई सरकार से पुनर्विचार करने की भी मांग की है। बुधवार को उन्होंने गांदरबल जिले में कई जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कश्मीर के तीनों संसदीय क्षेत्रों में पीडीपी के उम्मीदवारों को विजय दिलाने में सहयोग के लिए आवाम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीडीपी के प्रति व्यक्त किया गया उनका भरोसा व्यर्थ नहीं जाएगा। भावनाओं की कद्र की जाएगी और उनकी आवाज को पार्टी सांसदों द्वारा संसद में जोर-शोर से उठाया जाएगा। करा ने भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कश्मीर की जटिल समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई सरकार से जनता ने बहुत उम्मीदें हैं। हम चाहते हैं कि समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। करा ने राज्य में शुरू की गई कई केंद्रीय योजनाओं के लागू करने के तरीके पर भी उंगली उठाई। उन्होंने कहा कि इनका लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाया है। छात्रों को वजीफा देने की विशेष योजना तथा उड़ान स्कीम भी बेअसर साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें