फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी वारदात की आशंका

Sat, 10 Aug 2013 01:29 PM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में आतंकी गतिविधियों और घुसपैठ के प्रयासों में वृद्धि होने से स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी वारदात की आशंका बढ़ गई है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे पुलिस और सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं
विज्ञापन



कश्मीर संभाग में गत कुछ माह में आतंकी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। आतंकियों ने सेना, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों के जवानों के अलावा पंचों- सरपंचों को भी निशाना बनाया है।

सरकारी आंकडों के अनुसार चालू वर्ष के सात माह के दौरान आतंकी हमलों में करीब 35 सेना तथा अन्य सुरक्षा बलों के जवान शहीद हुए हैं। प्रधानमंत्री की कश्मीर यात्रा से पूर्व हैदरपोरा में सेना पर किए गए हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे थे। उनका अब तक नहीं पकड़ा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह पर आतंकी खलल का खतरा हमेशा ही रहता है। कुछ माह के दौरान कश्मीर में आतंकी वारदातों में वृद्धि होने से इस बार खतरा अधिक बढ़ गया है।

पुलिस और सुरक्षा बल स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन के लिए चिंतित हैं। सेंट्रल कश्मीर के डीआईजी एस मुजतबा कहते हैं कि कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आतंकी खतरा नई बात नहीं है। कई सालों से ऐसा होता आया है। बावजूद इसके आतंकियों की गड़बड़ी डालने की कोशिशों के बावजूद श्रीनगर में आयोजित होने वाले समारोह शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न होते रहे हैं।

उनका कहना है कि इस बार भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में खलल डालने की कोशिश की जा सकती है, लेकिल हमारी पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बल किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार है। इस बार भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल तथा शांतिपूर्वक आयोजन करेंगे। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें