फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप गहरे नाले में गिरी, नौ लोगों की मौत

Sat, 10 Aug 2013 10:52 AM IST
श्रीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी इलाके में शुक्रवार को सूमो यात्री वाहन के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इसमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मरने वाले लोग रिश्तेदारों के घर से ईद की मुबारकबाद देकर लौट रहे थे। सूमो यात्री वाहन (जेके05ए-4420) बरनेट गांव से बोनियार की ओर आ रहा था। वाहन में काफी संख्या में यात्री थे।बोनियार थाने से थोड़े पहले वाहन अनियंत्रित हो गया।

चालक उस पर नियंत्रण नहीं कर सका। लिहाजा सूमो वाहन करीब दो सौ फीट गहरे नाले में जा गिरा। इसमें सवार स्थानीय निवासी अब्दुल हमीद, मुश्ताक अहमद, बशीर खां, अब्दुल क्यूम, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद रशीद, जुमादीन, मुश्ताक तथा गुलाम हसन की मौत हो गई।
विज्ञापन


चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी होते ही आसपास के लोग सहायता के लिए मौके पर पहुंच गए। सेना तथा पुलिस का एक दल भी पहुंच गया। लोगों की सहायता से घायलों तथा शवों को नाले से निकाला गया।

सभी घायलों को पहले पास के अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उन्हें श्रीनगर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीन ने बाद में अस्पताल में
विज्ञापन

दम तोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें