फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर गोलीबारी करने से बाज नहीं आ रहा पाक

Thu, 17 Jan 2013 05:31 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पाक सेना कश्मीर संभाग में लगती नियंत्रण रेखा पर सीज फायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रही है। वहीं भारत इसको उकसाने वाली कार्रवाई करार देने के बावजूद कोई कड़ा रुख अख्तियार नहीं कर रहा है। बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में पाक सेना गत एक सप्ताह के दौरान तीन बार सीज फायर का उल्लंघन कर भारतीय ठिकानाें पर गोलीबारी कर चुकी है। उसकी इस कार्रवाई में किसी के मारे जाने अथवा घायल होने की सूचना तो नहीं मिली है, लेकिन सीमांत गांवों में रह रहे ग्रामीणों में इससे दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन

सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को पाक सेना द्वारा रुक-रुक कर की जा रही गोलीबारी की पुष्ठि करते हुए बताया कि उड़ी सेक्टर के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर पाक सैनिकों ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए 6,14 तथा 15 जनवरी को तीन बार भारतीय नागरिक ठिकानों को निशाना बना कर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि गोलीबारी से सीमा पर स्थित चुरंडा गांव सबसे अधिक प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि इसमें किसी ग्रामीण के मारे जाने या घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें