श्रीनगर। कश्मीर संभाग के कई इलाकों में मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के दौरान बर्फबारी की चेतावनी के बाद प्रशासन इससे निपटने की तैयारी में जुट गया है।
गत दिनों मौसम विभाग ने 17-19 जनवरी के बीच बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी। इसके तहत कश्मीर और लद्दाख संभाग के पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात तथा मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। प्रशासन ने विशेषकर ट्रैफिक पुलिस (जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग) को 17 और 18 जनवरी को मार्ग बंद रखने की सूचना दी थी, लेकिन बुधवार को इसमें फेरबदल किया गया है। अब जम्मू से श्रीनगर आने वाले वाहनों को आधे दिन तक श्रीनगर की ओर आने की छूट दी गई है। वाहनों को आठ बजे नगरोटा और दस बजे उधमपुर पहुंचने को कहा गया है।