फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांजीपोरा में सुरक्षा बलों ने बारूदी सुरंग नष्ट की

Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर /अनंतनाग (ब्यूरो)। कुलगाम जिले से गुजरने वाले राजमार्ग के करीब एक यात्री शेड के पास फिट की गई बारूदी सुरंग का समय रहते पता लग जाने से सुरक्षा बलों ने एक बड़ी दुर्घटना को होने से टाल दिया।
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते ने समय रहते बारूदी सुरंग को नष्ट कर दिया, नहीं तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मीर बाजार पुलिस थाने के अधीन आते हांजीपोरा क्रासिंग पर वासू जगह पर बनाए गए शेड के करीब उग्रवादियों ने भूमिगत तरीके से एक बारूदी सुरंग
लगा रखी थी। पास से गुजर रहे पुलिस, 9 आरआर तथा सीआरपीएफ के दल को कुछ युवकों द्वारा इसकी जानकारी दी गई। बम निरोधक दस्ते को तुरंत वहां पर बुलाया गया, जिसने इसको निष्क्रिय बना दिया। इसकी पुष्टि करते हुए 9 आरआर के सीओ सतीश त्रिवेदी ने कहा कि उक्त बारूदी सुरंग शुक्रवार सुबह साढे़ नौ बजे मिली, जिसे सेना के बम निरोधक दस्ते ने नश्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें