फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल पहले भूकंप से जर्जर गुरुद्वारे का हुआ जीर्णोद्धार

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। सात साल पूर्व कश्मीर घाटी के बारामूला जिले के उड़ी स्थान में भूकंप से जिस गुरुद्वारे को क्षति पहुंची थी, उसका निर्माण कार्य पूरा कर आज संगत के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर सरकार में शामिल मंत्री ताज मोहिउद्दीन तथा बड़ी संख्या में सिख संगत तथा दूसरे धर्मों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

उड़ी कसबे के परम पीला स्थान पर स्थित यह गुरुद्वारा 2005 में आए भूकंप के कारण आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गया था। यह इलाका पाक सीमा से मात्र तीन किमी की दूरी पर स्थित है और भूकंप के कारण सीमा की उस ओर भी भारी तबाही हुई। यहां तक कि पवित्र ग्रंथ साहिब को बारामूला स्थित छटी पातशाही गुरुद्वारे में ले जाना पड़ा था।
लंबे समय के बाद इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ और रविवार को गुरुद्वारे में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी संगत के बीच गुरु ग्रंथ साहिब को पुन: गुरुद्वारे में रख दिया गया। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया। गुरुद्वारे मंे क्षेत्र के आसपास के लोग भी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें