फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठ नाकाम करने में तीन जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/अनंतनाग। कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से की गई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाने में आतंकियों से लोहा लेते तीन जवान शहीद हो गये। सेना ने भी दो आतंकियों को मार गिराया, जबकि अन्य आतंकियों के वापस पीओके फरार होने की आशंका जताई जा रही है। एक सप्ताह के दौरान सीमा पार से घुसपैठ का दूसरा बड़ा प्रयास था।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुस आये चार आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। इस दौरान भी दो आतंकी घायल होने के बावजूद पीओके फरार हो गये थे। शहीद जवानों की पहचान भूपेंद्र सिंह, उदय सिंह और महेंद्र पाल की गई है। जबकि घायल जवानों में संजीत कुमार और नायक सुनील कुमार शामिल हैं। एक अन्य घटना में बीते मंगलवार को सुरक्षा बलों ने कुलगाम में लश्कर के ‘ए’ श्रेणी के कमांडर को मार गिराया। जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुजन गांव में हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को यह कामयाबी मिली। सुरक्षा बलों के मुताबिक मारे गये आतंकी की पहचान कुलगाम जिले के यारीपोरा निवासी शब्बीर अहमद मीर की गई है। बताया जा रहा है कि इस आतंकी पर नकद ईनाम भी रखा गया था। मारे गये आतंकी से एक एके 47, एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। बुधवार को तड़के जिला कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों द्वारा पांच से छह आतंकियों की मूवमेंट दर्ज की गई। इसके बाद जवानाें ने मोर्चा संभालते हुये भारतीय सीमा में आगे बढ़ते हुये आतंकियों को रुकने और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। श्रीनगर में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस बराड़ ने बताया कि आतंकियों से लोहा लेते सेना के दो जवान शहीद हो गये। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सेना द्वारा घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बना दिया गया है और दो आतंकियों को भी मार गिराया गया है। अन्य आतंकियों की तलाश को सर्च आपरेशन चलाया गया, पर देर शाम तक कुछ हाथ नहीं लगा था और सर्च आपरेशन जारी था। आशंका जताई जा रही है कि तीन से चार आतंकी वापस पीओके फरार हो गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें