श्रीनगर। ब्रिटेन सरकार की और से हाल ही में घाटी जाने पर जारी एडवाइजरी को वापस लेने के बाद घाटी के पर्यटन उद्योग उत्साहित हैं। उद्योग से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई है कि इसी प्रकार से आने वाले दिनों में अन्य देश में जारी एडवाइजरी वापस लेंगे।
कारोबारियों का कहना है कि यह कदम एक नई सौगात है। घाटी के खराब हालात के बाद पश्चिमी पर्यटकों ने जिस प्रकार से मुंह मोड़ा था। कश्मीर होटल एंड रेस्तरां के अध्यक्ष शौकत चौधरी के मुताबिक ब्रिटेन की और से एडवाइजरी हटने से यहां विदेशी पर्यटकों की वापसी की उम्मीद है जिससे उद्योग फिर से अपने कदमों पर खड़ा होगा। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ कश्मीर के अध्यक्ष रोउफ त्रंबू के अनुसार पर्यटन जुडे़ कारोबारी कई वर्षों से विभिन्न विदेशी देशों की और लगाई गई एडवईजरी को हटाने की कोशिश में लगे हुए थे। हाउस बोट एसोसिएशन के ओउनर एसोसिएशन के चेयरमैन अजमी तोमान ने इस दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा की की कोशिशें की सराहना की और उम्मीद लगाई कि आने वाले दिनों में इसका असर घाटी के पर्यटन पर साफ देखने को मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने इस दिशा मेें पर्यटन मंत्री की ओर से की कोशिशों के लिए धन्यवाद किया। घाटी के चैंबर आफ कामर्स ने भी इस फैसले को स्वागत किया है।