श्रीनगर में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करती प्रजामंडल पार्टी अध्यक्ष विमला नेगी व महा सचिव रामेश्वरी देवी।
- फोटो : AmarUjala
पहली बार विधानसभा चुनावों में उतर रही प्रजामंडल पार्टी ने 5 विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी उत्तराखंड की 10 विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी। शेष 5 प्रत्याशियों की घोषणा एक-दो दिन के भीतर की जाएगी। फिलहाल पौड़ी, चमोली, टिहरी, नैनीताल और देहरादून से एक-एक प्रत्याशी उठाए गए हैं।
मालूम हो कि मलेथा आंदोलन के बाद प्रजामंडल पार्टी का उदय हुआ है। गत वर्ष भारत निर्वाचन आयोग ने पार्टी को राजनैतिक दल के रुप में मान्यता दे दी। इसके बाद पार्टी ने विधान सभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था।
रविवार को पार्टी की अध्यक्ष विमला नेगी और महासचिव रामेश्वरी नेगी ने पहली सूची जारी की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 5 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। प्रत्याशी चयन में महिला और युवा वर्ग को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि देवप्रयाग सीट के प्रत्याशी और पार्टी के संस्थापक सदस्य 23 जनवरी को नामांकन कराएंगे।
यह है प्रत्याशी
सीट प्रत्याशी
देवप्रयाग समीर रतूड़ी
चौबट्टाखाल पूनम कैंतुरा
थराली राधा बल्लभ कन्याल
भीमताल राजीव पांडेय
धर्मपुर विश्वास रावत