आतंकी मददगारों पर कसा जा रहा शिकंजा
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकी मददगारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। यह ॉकार्रवाई व्यापक खुफिया जानकारी जुटाने की प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक शांति और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाली षड्यंत्रकारी या आतंकवादी गतिविधियों को रोकना है। आतंकवाद से संबंधित और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने या समर्थन देने में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार-बुधवार को भी कश्मीर में मारे थे छापे
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार व बुधवार को कश्मीर घाटी में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी, हुर्रियत व जम्मू-कश्मीर इतिहाद-उल-मुस्लिमीन के सदस्यों के घरों में छापे मारे थे। बडगाम, हंदवाड़ा, सोपोर व अनंतनाग में छापे मारकर इन संगठनों से जुड़ी किताबें, तस्वीरें व दस्तावेज जब्त किए गए थे।