फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Airport: रूटीन चेकिंग में पकड़ा गया कैश, एयरपोर्ट पर चेन्नई के व्यवसायी से 15 लाख रुपये की नकदी जब्त

Sun, 10 May 2026 01:01 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इनकम टैक्स यूनिट ने रूटीन चेकिंग के दौरान चेन्नई के एक व्यवसायी खुर्शीद अहमद खान से 15 लाख रुपये की नकदी जब्त की।
विज्ञापन
श्रीनगर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर एयरपोर्ट पर शनिवार को चेन्नई के एक व्यवसायी से 15 लाख की नकदी जब्त की गई। सूत्रों ने बताया कि एयरपोर्ट के इनकम टैक्स यूनिट पर यह नकदी पकड़ी गई। अधिकारियों ने बताया कि कारोबारी खुर्शीद अहमद खान चेन्नई से दिल्ली से श्रीनगर के लिए फ्लाइट से पहुंचे। एयरपोर्ट पर इनकम टैक्स यूनिट की ओर से रुटीन चेकिंग की जा रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान खुर्शीद से नकदी पकड़ी गई। पूछताछ के दौरान व्यवसायी ने बताया कि वह 40 वर्षों से चेन्नई में हैंडीक्राफ्ट्स का बिजनेस कर रहा है और यह पैसा उसके परिवार में होने वाले एक शादी समारोह के खर्चों के लिए ले जाया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि वेरिफिकेशन और आगे की कानूनी औपचारिकताओं के लिए कैश जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि व्यवसायी को सोमवार को श्रीनगर के समंदर बाग स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें