फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बड़ा खुलासा: 17 लाख कनाल से अधिक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, राजोरी सबसे ज्यादा प्रभावित जिला

Tue, 12 May 2026 02:12 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर में सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, करीब 17.27 लाख कनाल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया है जिसे रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पूरे केंद्र शासित प्रदेश में करीब 17.27 लाख कनाल राज्य भूमि पर अतिक्रमण पाया गया है, जिसे रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। इसमें जम्मू संभाग में 14 लाख से अधिक और कश्मीर संभाग में लगभग 3.27 लाख कनाल जमीन शामिल है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक अतिक्रमण के मामले में राजोरी जिला सबसे आगे रहा है। जहां 2.73 लाख कनाल से अधिक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया। इसके बाद रियासी, रामबन, जम्मू और कठुआ जैसे जिले भी सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं। वहीं कश्मीर संभाग में बारामूला और कुपवाड़ा में सबसे अधिक अतिक्रमण दर्ज किया गया है।

प्रशासन ने सभी जिलों में अवैध कब्जों को हटाने और जमीन को वापस सरकारी रिकॉर्ड में लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की निगरानी की जा रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें