फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.5 किलो चरस जैसे पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 03:11 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बांदीपोरा के गारूरा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.5 किलो चरस जैसा पदार्थ बरामद किया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कश्मीर स्थित बांदीपोरा जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 1.5 किलोग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गारूरा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से करीब डेढ़ किलो चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरागम के हलवाड़ी निवासी रफाकत अली गोजर और अरागम के ही छपरान निवासी जाकिर हुसैन कुरैशी के रूप में हुई है।

इस मामले में अरागम पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बरामद पदार्थ के स्रोत और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसका पता लगाने के साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 बांदीपोरा के गारूरा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.5 किलो चरस जैसा पदार्थ बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने नशीले पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें