फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर डाक्टरों पर सरकार का डंडा, पचास डाक्टरों को नोटिस जारी

Thu, 12 May 2016 04:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
चिकित्सक
विज्ञापन
ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे डाक्टरों पर सरकार ने नकेल कसना शुरू कर दी है। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू ऐसे करीब पचास डाक्टरों की सूची तैयार कर रहा जो पिछले कुछ समय से ड्यूटी से गायब हैं।
विज्ञापन


इन डाक्टरों को अगले कुछ दिनों में दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम कार्रवाई के लिए प्रशासनिक विभाग को सिफारिशें भेजी जाएंगी। इनमें अधिकांश वे डाक्टर हैं, जिनका तबादला दूरदराज के इलाकों में किया गया था, लेकिन वे वहां पहुंचे ही नहीं।

उल्लेखनीय है कि गत मार्च में सरकार ने कड़ा नोटिस लेते हुए गैरहाजिर सौ डाक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। इस अभियान में तेजी लाई जा रही है। बर्खास्तगी के बाद पीएससी के जरिये खाली पदों को भरने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने बड़े स्तर पर मई 2013 में 73 गैरहाजिर डाक्टरों की सेवाएं समाप्त की थीं। इसमें जम्मू संभाग से 16 और बाकी कश्मीर डिवीजन से थे। दिसंबर 2011 में भी राज्य सरकार ने 17 डाक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। गैरहाजिर अधिकांश डाक्टर दूसरे राज्यों के चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें