फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की चेतावनी, जम्मू-कश्मीर में आ सकता है 8 की तीव्रता का विनाशकारी भूकंप

Fri, 20 May 2016 11:46 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर - फोटो : getty
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में रिक्टर स्केल पर आठ या उससे ज्यादा की तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है। अगर यह आशंका सच हुई, तो ये भूकंप लाखों जिंदगियां लील सकता है। अमेरिकी अध्ययनकर्ताओं ने हाल ही में हिमालयी क्षेत्र की मैपिंग कर जुटाए गए डेटा के आधार भूकंप की आशंका जताई है। दरअसल वैज्ञानिकों को जम्मू-कश्मीर में रियासी फॉल्ट के बारे में पता है, लेकिन उन्हें नहीं लगा था कि यह खतरा बन सकता है।
विज्ञापन


अमेरिका की ऑरेगन यूनिवर्सिटी के पीएचडी अध्ययनकर्ताओं ने यह अध्ययन किया। उन्होंने मैपिंग के दौरान पाया कि रियासी फॉल्ट ने कुछ समय से दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इससे यह आशंका पैदा हो गई है कि जब यह फॉल्ट दबाव छोड़ेगा अथवा सरकेगा, तो इससे भीषण भूकंप आ सकता है। मुख्य अध्ययनकर्ता यन्न गैविलोत ने बताया कि हमने यह जांचा कि पिछले हजारों सालों में रियासी फॉल्ट कितना खिसका है।

उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से यह फॉल्ट खिसका नहीं है, जिसकी वजह से कोई बहुत ज्यादा खतरनाक भूकंप आने की आशंका पैदा होती है।  पैविलोत ने बताया कि यहां के मठों से प्राप्त किए गए प्राचीन रिकॉर्डों से पता चला है कि यहां जमीन कई हजाराें साल पहले खिसकी थी। इसका मतलब यह है कि अब अगर भूकंप आएगा, तो वह काफी विनाशकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें