भारी गोलीबारी के बीच जम्मू-कश्मीर के 85 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबरों के अनुसार एलओरसी से सटे नौशेरा और मंजकोट सेक्टर के 85 स्कूलों के भारी गोलीबारी के चलते बंद कर दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है।
J&K: 85 schools closed due to heavy shelling along the LoC in Nowshera and Manjkote sectors, locals shifted to safer places. pic.twitter.com/hKqBzjtUBW
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
नौशेरा के डिस्टीक कलैक्ट्रेट ने कहा है कि हम सुरक्षा कैंप में बच्चों की कक्षा के लिए दूसरा विकल्प शुरू करेंगे। आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच कई दिनों से गोलीबारी चल रही है। बीते दिनों पाकिस्तानी गोलाबारी में भी कुछ स्कूल के बच्चे भी फंस गए थे। जिसके बाद सरकार ने 85 स्कूलों को बंद करके सुरक्षा कैंप में वैकल्पिक कक्षा लगाने का फैसला किया है।
We have started alternative classes at relief camps& shifted higher secondary schools to Govt Degree Colg, Nowshera: Distt Collector,Rajouri pic.twitter.com/oJjwxE2TeZ
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017