स्कूल सेफ्टी पॉलिसी के तहत शिक्षा विभाग से अलग से फंड रिलीज करेगा। फील्ड में नियुक्त किया गया कर्मचारी इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर नोडल अधिकारी को सौंपेगा और फिर नोडल अधिकारी इसके लिए फंड की व्यवस्था करवाएगा।
जिला स्तर पर तीन अधिकारी किए गए हैं नियुक्त
स्कूल सुरक्षा नीति के तहत जिला स्तर पर तीन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें चीफ एजूकेशन अफसर, जिला शिक्षा योजना अधिकारी और फील्ड अफसर शामिल हैं। तीनों को जल्द ही गाइड लाइन जारी कर दी जाएंगी।
दो दिन पहले इसी इस पालिसी को लागू किया गया है। अभी पूरे दिशानिर्देश नहीं मिले हैं। जैसे ही पूरी गाइड लाइन जारी कर दी जाएगी, इसको लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा। - वैष्णो दास सुक्खा, फील्ड अफसर, उधमपुर