फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से सरकारी राशन को तरस रहे कश्मीरी पंडित

Sun, 24 Apr 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
रिलीफ डिपार्टमेंट की तरफ से करीब तीन महीने से विस्थापित कश्मीरी पंडितों को राशन की सप्लाई नहीं दी गई है। जिसके कारण कश्मीरी पंडितों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। कश्मीरी पंडितों का कहना है कि हालात ऐसे बन चुके हैं कि उनको उधार लेकर गुजारा करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सुनील पंडिता, सुनील रैना व अन्य कई कश्मीरी पंडितों ने बताया कि तीन महीने पहले नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत कश्मीरी पंडितों को राशन देने के आदेश निकलने के बाद कश्मीरी पंडितों ने राशन लेने से मना कर दिया था। 

शिवरात्रि का त्योहार कश्मीरी पंडितों ने बिना राशन के ही मनाया था। इसके बाद कई दिनों तक नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के विरोध में कश्मीरी पंडितों ने विरोध प्रदर्शन किए। वहीं रिलीफ डिपार्टमेंट ने राशन की सप्लाई को बंद कर दिया जोकि अब तक बंद ही पड़ी है। 
विज्ञापन


कश्मीरी पंडितों ने अपने सभी त्योहार बिना राशन के ही मनाए हैं। अब सरकार ने पुरानी तर्ज पर ही राशन देने की सप्लाई देने के आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन अभी तक कश्मीरी पंडितों को राशन नहीं मिला है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि कश्मीरी पंडित बाजार से आसमान छूती कीमतों पर राशन लेकर गुजारा करने को मजबूर हैं। 

कश्मीरी पंडितों ने कई बार अपनी समस्या को रिलीफ डिपार्टमेंट के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन अभी तक राशन नहीं मिला है। अगर जल्द उनको राशन की सप्लाई नहीं मिली तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें