फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने रेप कर बनाया अश्लील एमएमएस, इंटरनेट पर डाला

Tue, 30 Jul 2013 01:45 AM IST
पुंछ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की पुलिस ने एक युवती का अश्लील एमएमएस बनाने के आरोप में सेना के एक जवान पर धारा 376 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को जिले में एक व्यक्ति ने थाने में अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के बाद, उसका अश्लील एमएमएस बनाये जाने और इंटरनेट पर अपलोड करने की शिकायत दर्ज करायी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने एमएमएस को कई लोगों के बीच भी बांटा है। शिकायत के बाद हरकत में आयी पुलिस ने एसएसपी शमशीर हुसैन के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि युवती के साथ दुष्कर्म और एमएमएस असम में तैनात सेना का जवान दरादुलियां (पुंछ) निवासी गुरमेल सिंह ने बनाया है। थाना प्रभारी संजीव सिंह सलाथिया ने बताया कि जवान छुट्टियों में घर आया था और पांच दिन पहले छुट्टियां बीताकर वह ड्यूटी पर चला गया है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है।

गौरतलब हो कि इससे पहले भी कई बार क्षेत्र में एमएमएस बनाए जाने का मामला आया था, लेकिन यह पहला मामला जिसमें प्राथमिकी दर्ज हुई है। इससे पहले राजोरी में भी इस तरह का मामला प्रकाश में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें