फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में एसपीओ शहीद

Mon, 29 Jul 2013 12:53 PM IST
श्रीनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में रविवार की सुबह दो आतंकियों ने घर से बुलाकर एक स्पेशल पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पूर्व शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों के हमले में एक सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
 
थाना तराजू क्षेत्र के गांव अंतू हमाम में सुबह करीब पौने दस बजे दो आतंकियों ने गुलजार अहमद के घर जाकर उनके एसपीओ पुत्र मुदसिर अहमद को बाहर बुलाने के लिए कहा।
विज्ञापन


एसपीओ घर के बाहर आते ही समझ गए कि बुलाने वाले लोग आतंकी हैं और उन्हें मारने आए हैं। लिहाजा उन्होंने भागने का प्रयास किया।

आतंकियों ने पीछा करके उनके पैर में गोली मार दी। इससे वे गिर गए। फिर दोनों आतंकियों ने गोलियों से उनका सीना छलनी कर दिया।

दिन दिहाडे़ गोलियों की आवाज से दहशत का माहौल हो गया। घटना के बाद दोनों आतंकी भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस तथा सुरक्षा बल भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

एसपीओ को समीप के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शाम तक हत्यारोपी आतंकियों का सुराग नहीं लगा सकी।

दो दिन पूर्व शुक्रवार को इसी इलाके के गांव करंकी शिवम में सरपंच खाजिर मोहम्मद को सुबह की नमाज के बाद घर लौटते समय गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। डाक्टर सरपंच की हालत पहले से बेहतर बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें