फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन हादसा: आठ लोगों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरने से चार की मौत, चार की तलाश जारी

Wed, 30 Jun 2021 10:44 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

इस हादसे में एक दो साल के बच्चे की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
रामबन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर खूनी नाले के पास गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह वाहन जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा था जिसमें करीब आठ लोग बैठे हुए थे।

विज्ञापन


इस हादसे में चार लोगों को खाई से निकाल लिया गया जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं चार लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है। वहीं जिन चार लोगों की मौत हुई उनमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल था। जिसकी पहचान छत्तीसगढ़ के आर्यन रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- सुंदरबनी सेक्टर: एलओसी के करीब डडल गांव में फायरिंग में एक जवान घायल, तलाशी अभियान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य तीन लोगों की पहचान छतीसगढ़ के रहने वाले  21 साल के नारायण मांजी, 19 साल के दिनेश कुमार, 17 साल के माघे लाल के रूप में हुई है। वहीं शेष चार लोगों को ढूंढने के लिए बचाव और तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें