फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना अध्यक्ष के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा

Sun, 19 Feb 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पुंछ
विज्ञापन
Bipin Rawat - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
सेना अध्यक्ष विपन रावत के बयानों का समर्थन करते हुए स्थानीय युुवाओं ने रैली निकाली और देशद्रोही एवं अलगाववादी ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


युवाओं के अनुसार पत्थरबाज और हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बयानों को कुछ राजनीतिक दल व अलगाववादी विरोधी स्वर उठा रहे हैं। जो विघटन की भावना रख कर सेना को बदनाम करने में तुले हैं।

कुछ युवाओं ने बयान के समर्थन में सड़क पर उतरकर आतंकियों जैसा व्यवहार करने की मांग की। ब्यान का राजनीतिक दलों के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए सेना का समर्थन की अपील की। शनिवार को नगर स्थित पुंछ किले के बाहर बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए। जहां से उन्होंने जुगल किशोर, विशाल शर्मा, राजेंद्र सिंह, राज कुमार आदि की अगुवाई में सैन्य अध्यक्ष के बयान का समर्थन किया।
विज्ञापन


युवाओं की रैली नगर के विभिन्न बाजारों से होती हुई पुंछ बस अड्डे तक पहुंची। युवाओं ने कहा सेना अध्यक्ष ने सही कहा है कि जो लोग मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव करते हैं और आतंकियों को बचाने का प्रयास करते है।

वह किसी भी प्रकार से माफी के योग्य नहीं हैं। अवसर पर जुगल किशोर ने कांग्रेस, नेकां, मार्क्सवादी पार्टी आदि के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह आतंकियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। देश की रक्षा में लगे सुरक्षा बलों के प्रति जरा भी संवेदना ह,ै तो वह सैन्य अध्यक्ष के बयान का समर्थन करे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें