फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में हादसा: झरने में नहाते समय तीन युवक फंसे, एक की मौत; 24 घंटे बाद मिला शव

Sun, 17 May 2026 05:50 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में एक झरने में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर एक युवक की डूबने से मौत हो गई और उसके दो साथी को बचा लिए गए। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 24 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में एक झरने में नहाने के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया जबकि उसके दो साथी ग्रामीणों की मदद से बचा लिए गए।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा दरहाल क्षेत्र के खोरिनार गांव के पास शनिवार को हुआ जब तीन युवक झरने में नहा रहे थे। इसी दौरान तेज पानी के बहाव में फंसकर मोहम्मद मारूफ डूब गया और उसके साथी मोहम्मद इस्माइल और मोहम्मद यासिर को ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान मोहम्मद मारूफ, निवासी थानामंग (दरहाल) के रूप में हुई है और वह  मुंबई में काम करता था हाल ही में छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, सीआरपीएफ और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम ने दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया। रविवार दोपहर को तेज धाराओं और चट्टानों के बीच से उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें