फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

Sat, 01 Oct 2016 08:20 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डाक्टर निर्मल सिंह ने शनिवार को नौशेरा में स्थित नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन


उन्होंने संबोधन में शरणार्थी कैंपों में भेजे जाने वाले ग्रामीणों को तसल्ली दी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन ग्रामीणों को शरणार्थी कैंपों में सरकार रखेगी तो उनकी मूलभूत सुविधाओं को पूरा ध्यान रखा जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को लगभग एक बजे सड़क मार्ग से सेरी हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। उसके बाद गांव केलसिया, मंगला माता लाम में ग्रामीणों से मिले। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप लोगों को अगर शरणार्थी शिविरों में भेजा जाएगा तो सभी लोगों का पूरा ध्यान रखा जाएगा तो उन्हें बिजली पानी, राशन जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से कहा कि आपसी प्रेम और भाईचारे को कायम रखें और किसी के बहकावे में न आएं। सरकार को लोगों से पूरी हमदर्दी है सभी लोगों को पूरी सुरक्षा दी जाएगा। इस मौके पर पुलिस के आईजी दिनेश राणा, विधायक नौशेरा रविंद्र रैना, एमएलसी विबोध गुप्ता, डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट्ट, एसएसपी राजोरी, एसडीएम नौशेरा हरबंस लाल शर्मा के साथ कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें