नशीली दवाआें के तस्करों के खिलाफ शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत जिला पुलिस ने ब्राउन शूगर के साथ दो तस्करों को दबोच लिया है। कार्यकारी एसएसपी राजोरी अतुल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नशीली दवाओं के खेप के साथ घूम रहे हैं।
जिला पुलिस की एसओजी और स्पेशल ब्रांच ने शहर के धनोर इलाके में नाका लगा रखा था। नाके के दौरान पुलिस पार्टी ने दो तस्करों को धर दबोच लिया और तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से ब्राउन शुगर बरामद की गई।
एसएसपी के अनुसार पकड़े गए तस्कर सनम शाह के कब्जे से 40 ग्राम और सनम के चचेरे भाई के कब्जे से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। एसएसपी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
उन्होंने बताया कि वह खुद भी ब्राउन शुगर का प्रयोग करते हैं और अन्य युवकों को भी सप्लाई करते हैं। इस दौरान दोने लड़के खुद को कांग्रेस का युवा नेता बता रहे थे। लेकिन जब पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की तो गलता पाया गया।