फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 12 Nov 2016 08:21 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुंदरबनी से बाजाबांई कांगड़ी मार्ग पर गांव ब्यानीगाला में बाइक सवार युवक की सड़क पर खड़ी तारकोल डालने वाली मशीन के साथ टक्कर हो जाने से सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह जो अपनी बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से अपने घर कालीदेह बगला की ओर जा रहा था। कुछ ही दूरी पर सड़क पर ग्रैफ  विभाग की तरफ  से खड़ी की गई तारकोल डालने पर मशीन के साथ बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
जिससे अमनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमनदीप सिंह को उसके परिजनों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, लेकिन जम्मू पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें