फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत को लेकर हाहाकार बुद्धल की डनडोत पंचायत में 2 महीने से नहीं आया जल शक्ति की पाइपों से पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के बुद्धल ब्लॉक की डनडोत पंचायत में पिछले 2 महीने से जलशक्ति विभाग की पाइप से पानी न आने को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के वार्ड नंबर 3, 4 और 5 में पिछले करीब 2 महीने से जल शक्ति की सप्लाई ठप पड़ी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में भी लोगों को पानी की सप्लाई के बिना ही गुजारा करना पड़ा।
कहा कि झुलसा देने वाली गर्मी के बीच आपूर्ति ठप होने से उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इस संबंध में कई बार जलशक्ति विभाग को सूचित किया गया लेकिन नतीजा सिफर रहा। बताया कि भीषण गर्मी के बीच भी तीन पंचायतों के सैकड़ों लोगों को जल शक्ति विभाग ने राम भरोसे छोड़ दिया गया है। लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी के चलते पेयजल के प्राकृतिक संसाधन भी भी सूख गए हैं और लोगों को पेयजल के लिए दर ब दर भटकना पड़ रहा है। लोगों ने राजोरी जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वे जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल कराएं नहीं तो मजबूरन धरना प्रदर्शन के लिए वे लोग बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें