शहर से बीजीएसबी विवि जाने वाले मार्ग पर वाहनों की भारी कमी के चलते विद्यार्थियों की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही हैं। विद्यार्थियों को मजबूर होकर मेटाडोरों की छत या पीछे सीढ़ियों पर लटक कर यात्रा करनी पड़ रही है।
विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि विवि रूट पर वाहनों की कमी को दूर करने व कुछ सरकारी बसें प्रदान करने के लिए कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है।
एमसीए के छात्र प्रदीप कुमार ने बताया कि शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। बीटेक के छात्र विशाल ने बताया कि विवि रूट पहाड़ी रूट है। सड़क की हालत भी बहुत खस्ता है। इसलिए वहां ओवरलोडिंग किसी बहुत बड़े हादसे को दावत दे रही है।