फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजी बाबा के उर्स में उमड़ी भीड़

Mon, 06 Oct 2014 01:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी दरहाल रोड स्थित साई गंजी बाबा का 81वां उर्स मनाया गया। इस अवसर पर राजोरी-पुंछ जिलों के साथ-साथ कई अन्य जिलों से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुबह करीब 10 बजे साई की पाक जियारत पर पहले इबादत कर अमन शांति की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन


उसके बाद कुरान पाक पढ़ने के बाद भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं इस अवसर पर संबोधित करते हुए मौलाना ने कहा कि साई गंजी बाबा की जियारत राजोरी-पुंछ में ही नहीं बल्कि राज्य के कई अन्य जिलों में भी प्रसिद्ध है। हर रोज भारी संख्या में श्रद्धालु यहां माथा टेक कर अपने मन की मुरादें पाते हैं। उर्स में कई जिलों से लोगों ने भाग लिया और माथा टेक कर अमन शांति की दुआ मांगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें