फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाल हुई वाहनों की आवाजाही

Wed, 30 Mar 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
यूपी-बिहार को जोड़ेगा घाघरा नदी पर बनने वाला पुल
विज्ञापन
आखिरकार 13 दिन बाद पुलस्त नदी पर बने अस्थाई वैलीब्रिज के रास्ते नदी के आर-पार हल्के व छोटे वाहनों की  आवाजाही बहाल हो पाई। बसों अथवा मैटाडोरों से पुंछ नगर में आने वाले लोगों को नदी के उस पार उतर कर छोटे वाहनों में सवार होना पड़ता है, लेकिन कुछ हद तक लोगों की परेशानी हल हो गई है।
विज्ञापन


13 दिन पूर्व क्षेत्र में हुई बारिश से वैलीब्रिज की सड़क बह जाने के बाद बंद हो गई थी। जिससे नदी के उस पार बसे दर्जन भर गांव और मेंढर तहसील का जिला मुख्यालय पुंछ नगर से सड़क  सम्पर्क टूट गया था।

मंगलवार सुबह प्रशासन के निर्देश पर सड़क एवं भवन निर्माण विभाग द्वारा वैैलीब्रिज की बाढ़ में बह गई सड़क पर टिप्परों द्वारा बजरी और मिट्टी भरने का काम शुरू किया गया था। वैलीब्रिज के रास्ते टाटा मैजिक आटो, थ्री व्हीलर, टाटा सूमों के साथ ही कारों की आवाजाही बहाल कर दी गई। इससे पुंछ नगर और नदी के पार के गांव का सड़क संपर्क बहाल हो पाया। लोगों को करीब 13 दिन बाद वाहनों में सवार होकर घरों को आने जाने का अवसर मिला।
विज्ञापन


 उधर, विभाग द्वारा बडे़  एवं भारी वाहनों को वैलीब्रिज के रास्ते आवाजाही करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि बाढ़ के कारण वैैलीब्रिज के एक हिस्से की नींव भी कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें