फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के काम में लगे दो बाल मजदूर छुड़ाए

Tue, 27 Dec 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी
विज्ञापन
बाल मजदूर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बालश्रम की लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सोमवार को सहायक श्रम आयुक्त ने औचक दौरा कर सड़क के काम में लगे दो बच्चों को मौके से छुड़ाया। जानकारी के अनुसार बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय सड़क मार्ग पर पिछले काफी दिनों से सड़क का काम चल रहा है। काम करवा रहा ठेकेदार बच्चों से सड़क किनारे फिलिंग करवाने का काम करवा रहा था।
विज्ञापन


सोमवार को श्रम विभाग की सहायक आयुक्त राबिया मीर ने उक्त स्थान का औचक दौरा किया तो पाया कि बच्चे काम में लगे हैं। सहायक श्रमायुक्त के दौरे की भनक लगते ही कुछ बच्चों को मौके से हटा दिया गया। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ चालान काट कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सहायक श्रमायुक्त ने बड़ी निराशा से कहा कि विश्वविद्यालय को जाने वाली इस सड़क से हर रोज सैकड़ों विद्यार्थी व शिक्षक गुजरते हैं। ताज्जुब कि किसी ने भी बच्चों को काम करते देखकर इसके खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई। उन्होंने बताया कि अब श्रम विभाग कुछ और जगहों पर भी औचक छापेमारी करेगा और बाल मजदूरी पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें