फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर यज्ञ

Tue, 27 Dec 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ पुंछ
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार को पुंछ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के उपल्क्ष्य पर बस अड्डे के पास सामूहिक यज्ञ का आयोजन कर उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जन्मदिन की खुशी में लोगों को हलवा वितरित किया गया।
विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आज जहां भारत देश खड़ा है, वह अटल  जी की ही देन है। उनके कारण ही आज दुनिया भारत का लोहा मानती है। उन्हीं की प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस मौके पर प्रदीप शर्मा, बंसीलाल शर्मा, नरेन्द्र कुमार, परविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। यज्ञ में पंडितों द्वारा करीब दो घंटे तक यज्ञशाला में वैदिक मंत्रों के बीच आहुतियां डाली गईं। पार्टी कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी जिंदाबाद के नारे भी लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें