फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पशु तस्कर दबोचे

Wed, 20 Jan 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी को जाने वाले पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच पशुओं को मुक्त करवाया है।
विज्ञापन


एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर टाटा मोबाइल वाहन में पशु लादकर घाटी की ओर जा रहे हैं। डीएसपी हैड क्वार्टर अब्दुल हमीद चौधरी व एसएचओ राजोरी चमन गोरखा की टीम ने शहर के खांडली क्षेत्र में नाका लगाया।

नाके के दौरान पुलिस ने वाहन को रोका व तलाशी लेने पर उसमें सवार पांच पशुओं को मुक्त करा दिया। वहीं पुलिस ने वाहन में सवार दो तस्कर लियाकत हुसैन निवासी सब्जी दरहाल और शौकत हुसैन निवासी नौशेरा को भी गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें