नौशेरा। सद्भावना परियोजना के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए कौशल विकास पहल के हिस्से के रूप में सिलाई पाठ्यक्रम शुरू किया गया। इसमें आसपास के गांवों की 15 महिलाओं ने नामांकन किया। महिलाओं को बुनियादी सिलाई, माप, कढ़ाई और तैयार उत्पाद के विपणन पर प्रशिक्षित किया गया।
उन्हें राज्य और केंद्र सरकार द्वारा नीतियों और योजनाओं के बारे में भी शिक्षित किया गया। पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार प्रोत्साहित करने पर अधिक जोर दिया गया। संवाद