नौशेरा के ढंनका ग्राम मे कार्यक्रम आयोजित
नौशेरा। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) के सहयोग से सीएमसी सेंथम सोशल सर्विस सोसाइटी ने सब डिवीजन के ढनका ग्राम जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड के 30 स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के लिए 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कणव शर्मा ने किया।
डॉ. अरविंद कुमार ईशर वरिष्ठ वैज्ञानिक और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख, डॉ. विकास खजूरिया ने प्रशिक्षुओं को वैज्ञानिक डेयरी फार्मिंग के महत्व और दायरे के बारे में बताया। ढनका गांव के सरपंच कैप्टन सुरजीत चौधरी, धर्मपाल गुजराल (एलएसएस) समाज के महासचिव डॉ. अंगो ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण 7 सितंबर तक चलेगा।