सुंदरबनी। चालकों, परिचालकों तथा लोगों को यातायात नियमों से जागरूक करने के लिए सोमवार को एआरटीओ शम्मी शर्मा की देखरेख में जागरूक शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने पर बल दिया गया।
एआरटीओ शम्मी शर्मा ने कहा कि चालक की थोड़ी सी लापरवाही के कारण अगर कहीं पर सड़क दुर्घटना हो जाती है, तो पता नहीं कितने ही लोगों की मौत हो जाती है। ऐसे में जब भी वाहन को चलाएं तो पूरी तरह से यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन को चलाएं। उन्होंने लोगों से कहा कि वह बच्चों को कभी भी वाहन चलाने की अनुमति न दें। क्योंकि उनके पास न तो लाइसेंस होते हैं और न ही उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी होती है। इसलिए कभी भी बच्चों को वाहन न दें। उन्होंने यात्री वाहन के चालकों से कहा कि वह वाहनों के दस्तावेज के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ रखें। अगर कोई भी चालक बिना दस्तावेज के वाहन चलाते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।