राजोरी। शहर से स्टे ढांगरी क्षेत्र स्थित जिला जेल में एक पैकेट फेंका गया। तलाशी के दौरान पैकेट से तीन मोबाइल फ़ोन मिले। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले पैकेट को जेल में फेंका गया था।
स्टेशन हाउस ऑफिसर आबिद ने बताया कि जांच की जा रही है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पैकेट में मोबाइल फोन है या नहीं। जेल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों ने पैकेट देखा तथा उच्च अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने पैकेट को जब्त कर लिया। सूत्रों की माने तो ऐसा ही एक़ मामला दो महीने पहले भी ढांगरी जेल मे आया था, तब भी किसी ने बाहर से पैकेट फेंका था। उसमें भी मोबाइल फोन ही थे। पुलिस उस मामले को भी सुलझा नहीं पाई है। इस संबंध में एसएसपी गौरव सिवरकर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई। संवाद
आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद