राजोेरी। धर्मसाल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले तरयाठ इलाके में पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके कब्जे से चोरी की संपत्ति बरामद कर ली है।
एसएसपी मोहम्मद असलम के अनुसार एसएचओ धर्मसाल नीरज चौधरी और चौकी अधिकारी तरयाठ रजा अली ने एडिशनल एसपी नौशेरा अमित वर्मा के नेतृत्व में चोरी की गुत्थी सुलझाई है। एडिशनल एसपी नौशेरा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 21 व 22 दिसंबर 2021 की दरमियानी रात में बाजार में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें 13 दुकानों को तोड़ा गया था।
मामला दर्ज करने के बाद कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया गया। कड़ी पूछताछ के दौरान ग्राथ कालाकोट निवासी जमील अहमद, ग्राथ कालाकोट निवासी मोहम्मद फैज और सरानू राजोेरी निवासी मोहम्मद सलेम ने चोरी में संलिप्तता स्वीकार की।
खुलासे पर चोरी की संपत्ति भी बरामद की गई है। इसमें नकद 8000 रुपये, पांच फोन मेमोरी कार्ड, तीन घड़ियां, 500 रुपये मूल्य वाले 4 गारलैंड्स बरामद किए। मामले में जांच जारी है। एसएसपी राजौरी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।