पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की जा रही फायरिंग के विरोध में सुंदरबनी में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान सरकार का पुतला जलाया।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों का नेतृृत्व कर रहे बजरंग दल के जिला संयोजक आर्यन शर्मा और विश्व हिंदू परिषद के सूरज प्रकाश ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर की गई अकारण गोलाबारी के कारण कई निर्दोषों की जान चली गई है।
उन्होंने भारत सरकार से गुहार लगाई कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार किए जाने वाले संघर्ष विराम के उल्लंघन का माकूल जवाब दिया जाए, ताकि पाकिस्तान को सबक मिल सके। वक्ताओं ने कहा कि भारत को अब बता देना चाहिए कि पाक की यह हरकत बर्दाश्त की सीमा से बाहर है। वक्ताओं ने कहा कि पाक का मकसद केवल भारत में अस्थिरता फैलाना है।