सुंदरबनी उपजिला के स्योट में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर स्कूटर और सैन्य वाहन के बीच हुई टक्कर में स्कूटर पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपजिला अस्पताल सुंदरबनी से जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, जहां पर इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंाव स्योट में रितेश चढढा तथा बिक्की दोनों निवासी स्योट स्कूटर पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि सामने से आ रहे सैन्य वाहन के साथ स्कूटर की टक्कर हो जाने से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को वहां से उपजिला अस्पताल सुंदरबनी लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने दोनों को जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान बिक्की की मौत हो गई । वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है ।