फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ

Sat, 06 Aug 2016 09:11 PM IST
राजोरी/अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन
h
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में घुस कर लोगों व पालतू पशुओं को अपना शिकार बनाने वाले एक तेंदुए के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार शहर के अंदरोला क्षेत्र में
विज्ञापन


वीरवार को एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घूस आया था। स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे कुछ विद्यार्थियों ने सबसे पहले तेंदुए को देखा व शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं बच्चों के शोर

से इकट्ठा हुए लोगों को देखकर घबराया तेंदुआ एक गुफा में घुस गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल वन्य जीव विभाग को सूचित किया। विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची व तेंदुए को
विज्ञापन


पकड़ने के लिए घात लगा कर बैठ गई। इसी बीच थोड़ी देर में तेंदुआ गुफा से बाहर निकला व उसे पकड़ लिया गया। वन्य जीव विभाग के वार्डन मुश्ताक अहमद ने बताया कि टीम ने

तेंदुए को पकड़ कर विभाग की कस्टडी में रखा हुआ है। डाक्टरों की एक विशेष टीम उसकी जांच कर रही है व उसके व्यवहार के बारे में पता लगा रही है। वन्य अधिकारियों को शक है कि
विज्ञापन


कहीं पकड़ गया तेंदुआ आदमखोर तो नहीं है क्योंकि कुछ दिन पहले भी शहर के दूसरे इलाके से तेंदुआ देखे जाने की खबर आई थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें