फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में दर्शन से नए साल की शुरूआत

Fri, 02 Jan 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष के पहले दिन वीरवार को जहां एक तरफ शहर के मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिली तो वहीं दूसरी तरफ थन्नामंडी तहसील स्थित शाहदरा शरीफ की पाक जियारत पर भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


लोगों ने नए साल की शुरूआत भगवान के चरणोें में शीश झुका कर की।  शहर के विभिन्न मंदिरों, पलमा स्थित संतोषी माता मंदिर और जवाहर नगर स्थित भोली माता के मंदिर में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली।
 
उधर, थन्नामंडी तहसील के शाहदरा शरीफ क्षेत्र में बाबा गुलाम शाह बादशाह की पवित्र जियारत पर भी नव वर्ष के उपलक्ष्य पर काफी भीड़ रही।

शहर से जियारत पर माथा टेकने आई रफीना अख्तर ने बताया कि जियारत पर इतनी भीड़ की उन्हें उम्मीद नहीं थी। वहां भीड़ देख कर लग रहा था कि हर कोई बाबा की दुआ से अपने नव वर्ष की शुरूआत करना चाहता है।
विज्ञापन


नौशेरा कसबे में भी लोगों ने मंदिरों में माथा टेककर नये साल में सुख-समृद्धि की कामना लम्बैड़ी आश्रम में आयोजित रात्रि जागरण में गायकों ने मां के भजन गाकर नये साल का स्वागत किया। गायक नरेंद्र सचदेवा और कुमार मुकेश के भजनों पर श्रद्धालु रात भर झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें