फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में किया जागरूक

Fri, 22 May 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में जागरूक करने के लिए सेना ने जागरूकता शिविर आयोजित किया।
विज्ञापन


जिले की थन्नामंडी स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन द्वारा क्षेत्र के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शिविर में भारी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

वहीं इस अवसर पर एआरटीओ शम्मी शर्मा ने ड्राइविंग करते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
उन्होंने ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग हरगिज न करने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक सड़क हादसे मोबाइल के प्रयोग से ही होते हैं।

इसके अलावा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग और बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। रैश ड्राइविंग से परहेज करने की बात कहते हुए कहा कि रैश ड्राइविंग भी जानलेवा हादसों का कारण बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल मंजूर अहमद ने सेना द्वारा इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने पर सेना के प्रति आभार प्रकट करते हुए इसे लाभदायक बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें