फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Fri, 22 May 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मियों द्वारा उन्हें स्थायी करने और बकाया वेतन देने के लिए शुरू की गई हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


राजोरी में दूसरे दिन भी भारी संख्या में अस्थायी कर्मियों ने पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कर्मियों ने विभाग और राज्य की गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष रोमी वर्मा व अन्य कर्मियों ने सरकार के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार उन्हें स्थायी करने के लिए कोई योजना न बना कर उनके साथ धोखा कर रही है।
विज्ञापन


वहीं वीरवार से पीएचई विभाग में कार्य कर रहे स्थायी कर्मियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी। स्थायी कर्मचार यूनियन के जिला अध्यक्ष ताहिर अहमद शाल ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सुंदरबनी में  पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित रही। पीएचई कर्मचारी संघ के सदस्य योगेश शर्मा, कुलदीप राज, अशोक कुमार, चमन लाल आदि ने कहा कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगे पूरी नहीं करती उनकी कामछोड़ हड़ताल जारी रहेगी ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें